सरकार का बड़ा फैसला: तेल और गैस ब्लॉक की बिडिंग डेडलाइन दूसरी बार बढ़ाई गई
व्यापार: सरकार ने नवीनतम तेल और गैस ब्लॉक नीलामी (OALP-X) के तहत बोलियां जमा करने की अंतिम तिथि दूसरी बार बढ़ा दी है। इससे संभावित निवेशकों को भागीदारी के लिए अधिक समय मिल जाएगा। यह जानकारी महानिदेशालय हाइड्रोकार्बन (डीजीएच) ने दी।
ओएएलपी-एक्स लाइसेंसिंग राउंड के लिए बोली जमा करने की समयसीमा को दो महीने बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 कर दिया गया है। फरवरी में इंडिया एनर्जी वीक 2025 के दौरान शुरू किए गए इस राउंड की मूल अंतिम तिथि जुलाई के अंत तक थी, जिसे बाद में 31 अक्तूबर तक बढ़ाया गया था।
इसी के साथ डिस्कवर्ड स्मॉल फील्ड्स (डीएसएफ) के चौथे दौर और विशेष कोल-बेड मीथेन (सीबीएम) राउंड की बोलियां जमा करने की समयसीमा भी 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ाई गई है।
CJP का बड़ा बयान: जंतर-मंतर हिंसा में पुलिस को गंभीर चोटें नहीं आईं
क्या नहीं होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? सरकार के रुख ने बढ़ाई चर्चा
HAL-Safran डील: भारत में बनेंगे LEAP इंजन के अहम पार्ट्स, 'मेक इन इंडिया' को मिली बड़ी उड़ान
25 करोड़ के बंगले से लेकर करोड़ों की संपत्ति तक, जानिए 'फिरकी मास्टर' की पूरी दौलत