हार्दिक को पीठ पर लादकर पुश अप करने लगे नामीबिया के कप्तान! कैमरे में कैद हुआ मामला, देखें वीडियो
भारत ने टी20 विश्वकप 2026 के 18वें मैच में नामीबिया को 93 रन से हरा दिया। टीम इंडिया की यह इस विश्वकप में लगातार दूसरी जीत रही। इस जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप-ए में शीर्ष पर पहुंच गई। हालांकि, मैच में एक मजेदार पल भी देखने को मिला जब नामीबिया के कप्तान गेरार्ड इरैसमस हार्दिक पांड्या को पीठ पर लादकर पुश अप करने लगे। हालांकि, फिर हार्दिक ने उन्हें धक्का देकर दूर किया। यह मजेदार पल कैमरे में भी कैद हो गया। ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स ने भी इसका वीडियो शेयर किया है। आइए पूरी घटना के बारे में जानते हैं...
12वें ओवर की घटना
दरअसल, मैच के दौरान भारतीय पारी के 12वें ओवर में यह घटना घटी। 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर इरैसमस ने तिलक वर्मा को आउट किया। इसके बाद शिवम दुबे बैटिंग के लिए आए। ओवर की आखिरी गेंद पर दुबे ने इरैसमस की बाईं ओर खेला। इरैसमस ने डाइव लगाकर गेंद रोक ली। तब तक नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े हार्दिक भी दौड़ पड़े थे। इरैसमस और हार्दिक के बीच टक्कर हुई और हार्दिक इरैसमस की पीठ पर गिर गए। इसके बाद इरैसमस पुश अप करने लगे। हार्दिक ने तुरंत उन्हें धक्का देकर दूर किया। फिर दोनों मुस्कुराने लगे। आखिर में दोनों ने फीस्ट पंप किया। इस मजेदार वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।हार्दिक पांड्या ने मैच में तूफानी पारी खेली। उन्होंने 28 गेंद में चार चौके और चार छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। भारतीय पारी के 19वें ओवर में इरैसमस ने ही उन्हें आउट किया। नामीबिया के कप्तान ने चार ओवर में 20 रन देकर चार विकेट झटके। हार्दिक के अलावा उन्होंने 19वें ओवर में रिंकू सिंह और अक्षर पटेल को भी पवेलियन भेजा, यानी इस ओवर में कुल तीन विकेट झटके।
भारत ने 93 रन से जीता मैच
भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन बनाए। हार्दिक के अलावा ईशान किशन ने 24 गेंद में छह चौके और पांच छक्कों की मदद से 61 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट झटके। वहीं, अक्षर और हार्दिक को दो-दो विकेट मिले। अर्शदीप, दुबे और बुमराह ने एक-एक विकेट लिया।
रायपुर के काजी आरिफ अली को वक्फ बोर्ड ने किया बर्खास्त
सिंधिया बोले- मुंगावली से है पारिवारिक रिश्ता, आवास देने से पहले लिया वादा
Katni में नकली बीड़ी-सिगरेट का बड़ा खुलासा, छापे में भारी स्टॉक जब्त
शांति बनाए रखने के लिए BJP को रोकना जरूरी: ममता बनर्जी का चुनावी बयान, एकता की अपील
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट