मस्तूरी गोलीकांड में दो कांग्रेस नेता अब भी फरार, पुलिस की तलाश जारी
बिलासपुर। मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष पर हुए बहुचर्चित गोलीकांड मामले में फरार चल रहे दो कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम घोषित किया है. एसएसपी रजनेश सिंह ने आरोपी नागेंद्र राय और टाकेश्वर पाटले पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. इसके साथ ही चकरभाठा थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग के मामले में भी सूचना देने वालों को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है.
क्या है मस्तूरी गोलीकांड?
ये मामला 28 अक्टूबर 2025 की शाम की है. मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह अपने रिश्तेदारों और परिचितों के साथ नहर चौक के पास बैठे थे. इसी दौरान बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी. बताया जाता है कि नितेश सिंह ने भी अपने लाइसेंसी पिस्टल से जवाबी फायरिंग की थी. दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं. घटना से इलाके में दहशत फैल गई. जवाबी फायरिंग होते देख बाइक सवार हमलावर मौके से फरार हो गए.
नौ आरोपी गिरफ्तार, दो अब भी फरार
घटना की जांच के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. कांग्रेस नेता अकबर खान सहित सभी नौ आरोपी फिलहाल जेल में हैं. हालांकि, कांग्रेस नेता नागेंद्र राय और टाकेश्वर पाटले अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. मस्तूरी पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी है और रिश्तेदारों से पूछताछ भी की है, लेकिन अब तक उनका सुराग नहीं मिल सका है
अस्पताल में गंदगी देख भड़के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, खुद सफाई में जुटे
क्यों रोने लगे रवींद्र जडेजा? चेन्नई के खिलाफ मैच का वीडियो वायरल
असम बीजेपी का संकल्प पत्र: UCC लागू करने का वादा, ये भी किए गए अन्य घोषणाएँ
जीतू पटवारी ने किसानों पर बीजेपी को घेरा, कहा- आठ गुना आय वाले किसान टेलिस्कोप से भी नहीं मिल रहे
भोपाल में दिखा अद्भुत ‘मून हेलो’, चांद के चारों ओर चमकदार घेरा