सुरेंद्र पटवा की माताजी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
भोजपुर। भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा की माताजी का निधन, नीमच में होगा अंतिम संस्कार पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की पत्नी थीं पारस कुंवर बाई पटवा। नीमच में होगा अंतिम संस्कार, भाजपा नेताओं और समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि। पटवा परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर। भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा की माताजी श्रीमती पारस कुंवर बाई पटवा का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मध्य प्रदेश के नीमच में किया जाएगा। अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और कई भाजपा नेता मौजूद रहेंगे। एक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता अंतिम विदाई के लिए पहुंच रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की थीं पत्नी
पारस कुंवर बाई पटवा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की पत्नी थीं। उनके निधन से पटवा परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।
नेताओं और समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
अंतिम विदाई में पहुंच रहे नेताओं और समर्थकों ने पारस कुंवर बाई पटवा को श्रद्धांजलि देते हुए शोक व्यक्त किया और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। यह पटवा परिवार के लिए बेहद दुखद क्षण है।
युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर वीवीएस लक्ष्मण की अहम टिप्पणी, बताया किस बात का रखना होगा ध्यान
प्रधानमंत्री पर कार्टून दिखाना पड़ा भारी, श्रीलेखा मित्रा पर केस दर्ज; बचाव में कही ये बात
जहांगीर महल का नाम बदलने की चर्चा क्यों? मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान ने बढ़ाई उत्सुकता
भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन उग्र, भूख हड़ताल से सरकार पर बढ़ेगा दबाव
बाजार में लौटी तेजी, शॉर्ट टर्म कमाई के लिए ये 2 शेयर बन सकते हैं गेमचेंजर