इंदौर: वेटलैंड सिटी के लिए शहर भी नामांकित, बड़ी उपलब्धि
इंदौर: स्वच्छता में देश का नंबर-1 शहर इंदौर शुक्रवार को अपने खाते में एक और उपलब्धि जोड़ने जा रहा है। केंद्र सरकार ने इंदौर को रामसर कन्वेंशन के तहत प्रतिष्ठित वेटलैंड सिटी मान्यता के लिए नामित किया है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर यह जानकारी साझा की।
भूपेंद्र यादव ने इस पहल की घोषणा करते हुए कहा कि यह कदम उन शहरों को अंतरराष्ट्रीय मान्यता और सकारात्मक ब्रांडिंग का अवसर प्रदान करता है जो अपनी वेटलैंड के महत्व को समझते हैं और उनके संरक्षण के लिए प्रयास करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इंदौर के अलावा उदयपुर को भी इस सूची में शामिल किया गया है। वहीं, भोपाल तीसरे दावेदार था, लेकिन उसका चयन नहीं हो सका। इस दौड़ में दुनिया के 31 शहर शामिल हैं, जिसमें इंदौर और उदयपुर भी अपनी पहचान बनाने की ओर अग्रसर हैं।
दरअसल, वेटलैंड सिटी मान्यता कार्यक्रम की शुरुआत 2015 में रामसर कन्वेंशन के 12वें कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज में की गई थी। इस मान्यता का उद्देश्य उन शहरों को सम्मानित करना है जो अपनी वेटलैंड के संरक्षण के साथ-साथ शहरी विकास में उत्कृष्ट योगदान देते हैं। इंदौर में सिरपुर और यशवंत सागर को रामसर साइट घोषित किया गया है। यहां झीलों के संरक्षण, पर्यावरण सुधार और पक्षियों के लिए आदर्श आवास की स्थिति विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही सिरपुर को पक्षी अभयारण्य के रूप में भी विकसित किया जा रहा है।
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स