बच्चे का अपहरण के बाद हत्या
मेरठ, मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव में रविवार सुबह सात साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया। अपहरण कर्ताओं ने चिट्ठी फेंक कर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। घटना से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया है। एसएसपी और तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई, बच्चे का शव गांव के बाहर मिला है। धनपुर गांव में जय भगवान यादव का परिवार रहता है। वह शिक्षक हैं। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह उनके बेटे सुमित यादव का अपहरण कर लिया गया। कुछ देर बाद घर के पास एक चिट्ठी पड़ी मिली। जिसमें अपहरणकर्ता ने 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी।
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय