महापौर रामशरण यादव का निलंबन रद्द
बिलासपुर। नगर निगम महापौर रामशरण यादव का निलंबन रद्द कर सदस्यता बहाल कर दी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने यह आदेश जारी किया है। विधानसभा चुनाव के दौरान टिकिट लेनदेन के संबध में ऑडियो वायरल होने की वजह से महापौर को निलंबित किया था। बता दें, पूर्व कांग्रेस विधायक अरुण तिवारी और मेयर रामशरण यादव के बीच टिकट बंटवारे को लेकर एक ऑडियो सामने आया था। जिसमें 4 करोड़ की की डील हुई थी। जिसकी सूचना मिलते ही मेयर को नोटिस भेजा गया था। लेकिन इसके बाद सही जवाब नहीं मिलने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया था और अब उनकी सदस्यता बहाल कर दी गई है।
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
9 साल के बच्चे ने सिंधिया को खून से लिखा पत्र