मच्छरों को खाकर मशल्स बना रहे अफ्रीका में लोग
लंदन । अफ्रीका में लोग मच्छरों को खाकर अपनी मशल्स बना रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन ये बिल्कुल सच है। इतना ही नहीं, ऐसा करके वहां के लोग डबल फायदा उठा रहे हैं। इससे एक तरफ जहां उनकी बॉडी बन रही है, तो दूसरी तरफ मच्छरों की परेशानी से भी छुटकारा मिल रहा है।
बता दें कि अक्सर बरसात के दिनों में अफ्रीका के विक्टोरिया झील में मच्छरों की संख्या काफी बढ़ जाती है। अफ्रीका में एक व्यक्ति रोजाना दस लाख तक मच्छर खा जाता है। इस समुदाय के लोग मच्छरों का शिकार करने के लिये ही जाने जाते हैं। ये लोग शाम के समय मच्छरों को बर्तनों में पकड़कर फिर उनको अच्छे से मेश करके उनकी टिकिया बना लेते हैं। एक टिकिया बनाने में करीब पांच लाख मच्छरों का उपयोग किया जाता है। वहां के लोग एक दिन में करीब दो टिकिया खा लेते हैं। इसका मतलब अफ्रीका का एक व्यक्ति एक दिन में करीब दस लाख मच्छर खा जाता है।
अफ्रीका के लोगों का ऐसा मानना है कि मच्छरों में हाई प्रोटीन होता है। जिन्हे खाकर उन लोगों की बॉडी एक बॉडी बिल्डर की तरह बनती जा रही है। कितनी अजीब बात है कि दुनियाभर के कई देश जहां मच्छरों से परेशान हैं, वहीं अफ्रीका के लोगों ने मच्छर रुपी आपदा को ही अवसर में बदल दिया है। बता दें कि हमें आए दिन सोशल मीडिया पर या अपने आसपास कई अजीबोगरीब खबरें सुनने को मिल जाती हैं। सोशल साइट्स का बाजार इन बातों से भरा हुआ है।
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश