बांसा तिहरा हत्याकांड मामले में फरार आरोपियों पर इनाम घोषित
दमोह जिले के देहात थाना के बांसा तारखेड़ा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने दस हजार रूपए का इनाम घोषित किया यह राशि बढ़ाई भी जा सकती है। साथ ही आरोपियों के विदेश भागने की आशंका के चलते लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है।बता दें इस तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि मामले में फरार शेष तीन आरोपी बिल्डर राकी सुरेखा, उसके मैनेजर मोनू प्रजापति सहित सजल विश्वकर्मा पर यह इनाम घोषित किया गया है। ऐसे में आगामी दिनों में भी पुलिस को कोई अपेक्षित सफलता नहीं मिलती तो संभागीय अधिकारियों के निर्देश पर इनामी राशि को बढ़ाया भी जा सकता है।दूसरी और मामले में पुलिस को यह आशंका नजर आ रही है की बिल्डर राकी सुरेखा सहित अन्य आरोपी देश छोड़कर भी भाग सकते है। इसी आशंका के चलते पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध लुक आउट नोटिस भी जारी कर दिया है ताकि उनके विदेश फरार होने की संभावना को रोका जा सके। एसपी ने यह स्पष्ट किया कि फिलहाल सामने आई जांच में मामले में छह लोगों को आरोपी बनाया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद यदि कोई नए तथ्य सामने आते है तो और भी लोगों को मामले में आरोपी बनाया जा सकता है।
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका